{"_id":"690cec9991258fd8c90092b4","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147449-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बसों में लगाए जाएंगे आल बेदर बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बसों में लगाए जाएंगे आल बेदर बल्ब
Fri, 07 Nov 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में बसों में कार्य करता कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोहरे से निपटने के लिए रोडवेज बसों में ऑल वेदर बल्ब को लगाया जाएगा। शासन से आदेश मिलने के बाद अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। जल्द ही सभी बसों में यह बल्ब लगा दिया जाएगा।
स्थानीय रोडवेज डिपो से करीब 97 बसों का संचालन किया जा रहा है। सर्दी की दस्तक शुरू होते ही इन हाईवे पर कोहरा आ जाता है। कोहरा अधिक होने से बसों को ढाबे या अन्य स्थानों पर रोकना पड़ता है। ऐसे में बस संचालन प्रभावित होता है। कई बार बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। अब इससे निपटने के लिए विभाग की ओर से संचालित सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब को लगाया जाएगा जिससे कोहरे के समय संचालन प्रभावित न हो। चालकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वह बस गंतव्य को ले जाने से पूर्व बसों के बाइपर, डिपर, लाइट सहित अन्य जरूरी चीजों को गंभीरता से जांच लें। इसके बाद ही बस को गंतव्य को ले जाएं। इसको लेकर शासन से आदेश आ गया है। इसको लेकर बसों में कार्य शुरु कर दिया है।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बसों में आल वेदर बल्ब लगाया जाएगा जिससे कोहरे के समय बस संचालन में किसी तरह की कोई समस्या न हो।