फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: पीलीभीत-बिलसंडा मार्ग पर बस सेवा नहीं, यात्री परेशान

Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
वरुण 
पीलीभीत/बिलसंडा। पीलीभीत-बिलसंडा मार्ग पर स्थानीय डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सीधे तौर पर परिवहन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं बरेली, गोला डिपो से बस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में करीब 70 से अधिक गांव हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी है। रोजाना करीब पांच से सात हजार लोगों का जिला मुख्यालय आवागमन रहता है। इसमें दैनिक यात्री सहित अन्य लोग शामिल हैं। बिलसंडा से आने वाले यात्री पहले डग्गामार वाहन के सहारे बीसलपुर पहुंचते हैं। इसके बाद ट्रेन या बस से मुख्यालय तक सफर तय करते हैं। सबसे अधिक समस्या शाम के समय होती है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस मार्ग पर बरेली व गोला डिपो की बसों का संचालन होता है। यह बसें पीलीभीत न जाकर बीसलपुर के ईदगाह चौराहे से सीधे बरेली के लिए निकल जाती हैं। इसके बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग- अप-डाउन में संचालित की जाएं दो बसें
स्थानीय लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मार्ग पर दो बसों का संचालन अप-डाउन में कराया जाए। ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके। - देवांश मिश्रा


बसों का संचालन सही ढंग से कराया जाए तो डग्गामार वाहनों पर अंकुश लग सकेगा। अफसरों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, तभी यात्रियों की भी परेशानी कुछ हो सकेगी। - वरूण



जिन मार्गाें पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है, उन पर लगातार सर्वे कराया जा रहा है। बिलसंडा मार्ग पर यदि बस का संचालन नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। यात्रियों की समस्या का प्रमुखता से निस्तारण कराया जाएगा। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

वरुण 

वरुण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed