{"_id":"68e2afefbe613b44830cc32d","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145387-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लिफ्ट का काम अधूरा, रास्ता बंद, रेलवे स्टेशन परिसर में दुर्गंध से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लिफ्ट का काम अधूरा, रास्ता बंद, रेलवे स्टेशन परिसर में दुर्गंध से यात्री परेशान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का काम करता कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे काम ने यात्रियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी करीब 50 प्रतिशत काम ही हो सका है। फुटओवर ब्रिज के पास बन रहीं दो लिफ्ट का काम अभी अधूरा है। स्टेशन परिसर में बाहर की ओर गंदे पानी और शौचालय से उठती दुर्गंध यात्रियों को परेशान कर रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण की वजह से रामलीला मैदान की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने दिक्कतें बढ़ गईं हैं। हालांकि मौजूदा समय में काम की रफ्तार तेज है।
फरवरी 2024 से पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण और अन्य कार्य चल रहा है। कार्य करीब 16.7 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण के माध्यम से 26 फरवरी को विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया था। इसमें सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, यातायात व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, प्रकाश, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं का विकास कराया जाना है।
बताया जा रहा है कि काम दिसंबर 2024 में पूरा हो जाना था। बाद में कार्य को विस्तार देते हुए अवधि बढ़ा दी गई। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज के पास लिफ्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो फुटओवर ब्रिज के पास लिफ्ट का काम अंतिम दौर में है। मगर, तीसरी लिफ्ट का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। अन्य कार्य भी बाकी हैं। लिफ्ट का कार्य पूरा न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और दिव्यांगों को हो रही है। लोग हांफते हुए सीढि़यां चढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
शौचालय टूटने से टैंक की सड़क पर गंदगी, दुर्गंध से यात्री परेशान
निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर के बाहर बने मूत्रालय को भी बंद कर दिया गया है। वहां पर मलबा पड़ा होने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों को दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। साथ ही गंदगी और पनप रहे मच्छरों से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। साफ-स्वच्छ स्टेशन के दावों के बीच दुर्गंध और गंदगी से जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
दो गेट पर निकासी सिर्फ एक से, ट्रेन आने पर होती है धक्का-मुक्की
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने के लिए दो गेट हैं। इसमें एक गेट निर्माणाधीन है। इसकी वजह से एक गेट से ही यात्रियों का आवागमन रहता है। स्टेशन पर जब एक साथ दो ट्रेनें आती हैं तो यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। धक्का-मुक्की होने से यात्रियों को परेशानी होती है। हालांकि दूसरे गेट के पास भी कामचलाऊ व्यवस्था की गई, लेकिन यात्रियाें को उससे फायदा नहीं हो रहा है।
रेलवे स्टेशन से रामलीला मैदान जाने वाला मार्ग बंद
रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए जीआरपी व आरपीएफ थाने को भी ढहा दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग को टिनशेड लगाकर बंद कर दिया गया है। यह सड़क शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा और पूरनपुर हाईवे को जोड़ती है। रास्ता बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
जल्द नए लुक में दिखेगा रेलवे स्टेशन
मौजूदा समय में रेलवे पर हो रहे निर्माण की रफ्तार तेज है। लिफ्ट और सर्कुलेटिंग एरिया का काम तेज गति से चल रहा है। काम शुरू होने के बाद गति सुस्त रही। कुछ दिन निर्माण ठप भी रहा। यही वजह है कि अभी करीब 50 फीसदी काम ही हो सका है। सौंदर्यीकरण होने पर पीलीभीत रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। यात्री सुविधाओं में भी विकास होगा।
रेलवे स्टेशन का विस्तार होने के बाद बढ़ेगा व्यापार
अभी काम के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हैं। प्लेटफॉर्म पर पहले जैसा व्यापार भी नहीं हो रहा है। रेलवे स्टेशन का विस्तार होने के बाद व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। - राजेश कुमार, वेंडर
पेड़ कटने से हम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पार्किंग की व्यवस्था होने पर इसे हटाया जाता है तो सही रहता। धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। -विजय कुमार, ई-रिक्शा चालक
पुराने काम को और अधिक विस्तार दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में नए भवन और दो नई लाइनें बढ़ाई जा रहीं हैं। इसके लिए दो नए प्लेटफॉर्म भी बनाए जा रहे हैं। इसी के लिहाज से अन्य यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रहीं हैं। यही कारण है काम पूरा होने में कुछ विलंब हो रहा है। - संजीव कुमार, सीनियर डीसीएम, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, बरेली