फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: 33 केवीए लाइन में फॉल्ट से 41 हजार बिजली उपभोक्ता रहे परेशान

Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। रामलीला टाउन की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से शहर व देहात के करीब 41 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति डेढ़ घंटा से ज्यादा प्रभावित रही। इसके बाद यहां कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं बस्ती राम राइस मिल के नजदीक रखा ट्रांसफॉर्मर तकनीकी खराबी आने से फुंक गया। इससे करीब सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रामलीला टाउन की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे शहर के करीब सात हजार और देहात के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यहां की सप्लाई को सुचारू कराया। इसके बाद भी यहां कटौती का खेल जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं शहर के बस्ती राम राइस मिल के नजदीक रखे ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने से वह फुंक गया। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां पर घंटों मशक्कत की, लेकिन सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इसके बाद वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई बहाल कर दी गई। इससे वहां के सौ उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, निरजनकुंज कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, तुलाराम, दूधिया मंदिर, साहूकारा, आवास विकास, मदीनाशाह, गुलाबी खेत के आसपास आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। जेई मनोज मौर्य ने बताया कि 33 केवीए में कुछ दिक्कत आई थी, जिसे अब सही करा दिया गया है। अन्य जगह कोई परेशानी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed