{"_id":"68fd12b98c530060ce030329","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-146676-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रीन जोन में हो रहा निर्माण चिह्नित किया, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रीन जोन में हो रहा निर्माण चिह्नित किया, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर
Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर। ं
पीलीभीत। शहर के बाहर से गुजरे पूरनपुर-टनकपुर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास के ग्रीन जोन में नियमों की अनदेखी कर हो रहे भवन निर्माण की अफसरों ने सुध ली है। शनिवार को नायब तहसीलदार और विनियमित क्षेत्र जेई ने ग्रीन जोन में हो रही निर्माण की जांच की। पूर्व में और नए निर्माण को चिह्नित किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस के साथ ही अवैध निर्माण ढहाए जाने की बात कही है।
पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग से शहर के बाहर से करीब 12 किमी लंबे बाईपास का निर्माण कराकर गांव सैदपुर के पास टनकपुर हाईवेे को जोड़ा गया है। इसका संचालन भी नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। बाईपास को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने को सड़क के दोनों ओर 30-30 मीटर के ग्रीन जोन का दायरा निर्धारित किया है। इस दायरे में पेड़-पौधों के अलावा अन्य किसी तरह के निर्माण पर रोक है। जिम्मेदारों की सांठगांठ से प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों ने कमाई शुरू कर दी है। बाईपास निकलने के बाद से इस मार्ग के किनारे भवन निर्माण भी तेजी सेे बढ़े हैं। प्लॉटिंग और कॉलोनियां भी विकसित की जाने लगीं। लगातार भवन निर्माण हो रहे हैं।
ग्रीन जोन में हो रहे निर्माण को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में टनकपुुर बाईपास के ग्रीन जोन में बन रहा कंक्रीट का जंगल शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद अफसर हरकत में आए। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रखर व विनियमित क्षेत्र जेेई ने शनिवार को बाईपास के ग्रीन जोन में होे रहे निर्माण की जांच की।
विज्ञापन
करीब तीन किमी दायरेे में चिह्नित किया निर्माण
टीम ने बाईपास पर करीब तीन किलोमीटर के ग्रीन जोन दायरे में हुए निर्माण का सर्वे किया। इसमें पूर्व में कराए गए निर्माण के साथ नए बने भवनों, निर्माणाधीन भवन चिह्नित किए। विनियमित क्षेत्र का दावा है कि अधिकतर निर्माण में पूर्व में नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी लगातार निर्माण होना कई सवाल खड़े करता है। शुक्रवार को भी बाईपास से करीब पांच से 10 मीटर की दूरी पर ही भवन का निर्माण होता नजर आया था।
टीम भेजकर बाईपास के ग्रीन जोन में कराए गए निर्माण को चिह्नित कराया है। नोटिस के साथ ही अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ढहाया जाएगा।- विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट