{"_id":"68e5596a9caffad61d0eac44","slug":"people-angry-with-maulanas-inflammatory-statement-report-filed-pilibhit-news-c-4-1-bly1048-741322-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मौलाना के भड़काऊ बयान से गुस्साए लोग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मौलाना के भड़काऊ बयान से गुस्साए लोग, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 07 Oct 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज में वहां के मौलाना रेहान रजा खां के भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने से माहौल गरमा गया। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, मगर वह पकड़ में नहीं आ सका।
गांव दुर्जनपुर (नजीरगंज) निवासी डालचंद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि गांव की मस्जिद के मौलाना रेहान रजा खां ने अपने समुदाय के लोगों और बच्चों के बीच भड़काऊ टिप्पणी के दौरान 80 करोड़ हिंदुओं को जूते की नोक पर रखने जैसी बात कही। दो-तीन दिन पुराने बताए जा रहे इस मामले का एक वीडियो सोमवार शाम वायरल हुआ। इसके मुताबिक भड़काऊ बातें कहे जाने के दौरान मौलाना के साथ गांव के नौशाद गाजी, नसीमुद्दीन, सितारूद्दीन, हसमुल्ला, इदरीश, छोटा, मुताहिर, हैदर, उवैद बेग, अजीबुद्दीन, शरीफुद्दीन टेलर, ताज मोहम्मद, रिजवान आदि भी मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौलाना के भड़काऊ बयान से हिंदू समाज की भावना आहत हो रही है और समाज में आक्रोश फैल गया।
मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित के नेतृत्व में कई हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। वहां तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने चेतावनी दी है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
तहरीर के आधार पर मौलाना रेहान रजा खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौलाना की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर वह पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस टीम बनाकर तलाश कराई जा रही है। -प्रतीक दहिया, सीओ, पूरनपुर-- -- -- -- -
बरेली प्रकरण के बाद लिखे जा चुके हैं करीब सात मुकदमे
बरेली में आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर हुए बवाल के बाद जिले में मुख्यमंत्री को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कई मामले सामने आए हैं। जिले के जहानाबाद, अमरिया, पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र में करीब सात मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस सख्त रुख अपनाए हुई है। अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
गांव दुर्जनपुर (नजीरगंज) निवासी डालचंद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि गांव की मस्जिद के मौलाना रेहान रजा खां ने अपने समुदाय के लोगों और बच्चों के बीच भड़काऊ टिप्पणी के दौरान 80 करोड़ हिंदुओं को जूते की नोक पर रखने जैसी बात कही। दो-तीन दिन पुराने बताए जा रहे इस मामले का एक वीडियो सोमवार शाम वायरल हुआ। इसके मुताबिक भड़काऊ बातें कहे जाने के दौरान मौलाना के साथ गांव के नौशाद गाजी, नसीमुद्दीन, सितारूद्दीन, हसमुल्ला, इदरीश, छोटा, मुताहिर, हैदर, उवैद बेग, अजीबुद्दीन, शरीफुद्दीन टेलर, ताज मोहम्मद, रिजवान आदि भी मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौलाना के भड़काऊ बयान से हिंदू समाज की भावना आहत हो रही है और समाज में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित के नेतृत्व में कई हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। वहां तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने चेतावनी दी है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मौलाना रेहान रजा खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौलाना की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर वह पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस टीम बनाकर तलाश कराई जा रही है। -प्रतीक दहिया, सीओ, पूरनपुर