फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Peon attacked with hockey stick for stopping drinking alcohol at school gate

Pilibhit News: स्कूल के गेट पर शराब पीने से रोकने पर चपरासी पर हॉकी से हमला

Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Peon attacked with hockey stick for stopping drinking alcohol at school gate
जहानाबाद। नेहरू माध्यमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा में तैनात चपरासी पर शराबियों ने हमला कर लहुलूहान कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर न केवल जातिसूचक गालियां दी गईं, बल्कि हॉकी से सिर पर वार कर घायल कर दिया। स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना बजीरगंज क्षेत्र के ग्राम अलऊआ निवासी जितेंद्र कुमार ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नेहरू माध्यमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा में चपरासी के पद पर कार्यरत है। 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे उसी गांव के जितेंद्र कुमार अपने तीन साथियों के साथ स्कूल के दरवाजे पर शराब पी रहा था। उन्होंने जब रोका तो सभी आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हॉकी से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। आरोपियों ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed