{"_id":"5f5bc67f8ebc3e81b65b38f6","slug":"pcs-selection-pilibhit-news-bly4194969178","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे का पीसीएस में जिला गन्ना अधिकारी पद पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे का पीसीएस में जिला गन्ना अधिकारी पद पर हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दियोरिया क्षेत्र के रहने वाले एक किसान के बेटे का चयन भी पीसीएस में हो गया। बेटे की कामयाबी से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। नीरज का चयन पिछली बार भी जिला उद्यान अधिकारी पद पर हो गया था। अच्छी रैंक पाकर बड़ा पद हासिल करने के चलते तब उन्होंने यह नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। अब नीरज का चयन पीसीएस में अच्छी रैंक पर जिला गन्ना अधिकारी पद पर हुआ है।
दियूरिया क्षेत्र के गांव सिधौंरा बिंदुआ निवासी नीरज कुमार के पिता साधारण किसान हैं। वह गांव में रहकर खेती करते हैं। नीरज ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। कक्षा छह से आठवीं तक जूनियर हाईस्कूल रामनगर से पढ़ाई की। हाईस्कूल और इंटर पीलीभीत के रामा कॉलेज से वर्ष 1998 और वर्ष 2000 में किया। इसके बाद वह बिजनौर के धामपुर में एसएमएस कॉलेज से एग्रीकल्चर से बीएससी और लखनऊ से एमएससी की।
नीरज कुमार इस समय केंद्रीय तकनीकी मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान लखनऊ में वरिष्ठ तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। नीरज ने वर्ष 2017 में भी पीसीएस की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम वर्ष 2019 में आया तो उनका चयन जिला उद्यान अधिकारी के पद पर हुआ था। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। उन्हें वर्ष 2018 में फिर पीसीएस की परीक्षा दी थी। उस परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार था। शुक्रवार को जब पीसीएस का रिजल्ट आया तो उसमें नीरज कुमार का चयन जिला गन्ना अधिकारी पद पर हो गया। बेटे का पीसीएस में चयन होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार और गांव के लोगों में खुशी है। रिश्तेदारों की ओर से भी बधाई देने वालों का तांता लग गया।