{"_id":"6ac3efc7854fd6f93c0cd014","slug":"paying-tribute-to-lata-mangeshkar-through-a-musical-offering-of-songs-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170318-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गीतों की स्वरांजलि से लता मंगेशकर को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गीतों की स्वरांजलि से लता मंगेशकर को नमन
Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित कि
आकांक्षा को लता मंगेशकर स्मृति अवॉर्ड, गौरव और अलका को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे का पुरस्कार
फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार रात लता मंगेशकर फैंस क्लब की ओर से भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने लता मंगेशकर के अमर गीतों को सुरों में पिरोकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आकांक्षा सिंह को लता मंगेशकर स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि गौरव अग्रवाल और अलका मालपानी को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। नन्हीं कलाकार अन्वी शाह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर संगीत संध्या का आगाज किया। डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने लता मंगेशकर के यशस्वी जीवन और संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कृपा दीक्षित, क्षितिज सक्सेना, राजेश सक्सेना, नबी अंसारी, रजनी अग्रवाल, डॉ. आदित्य पांडे, डॉ. भरत कंचन, इरा कंचन, अभ्रांत सिंह, रनजीत कौर सैहमी, गौरव अग्रवाल, डॉ. नेहा शर्मा, अमित कात्यान, डॉ. प्रदीप कुमार सक्सेना ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। मधु कुमार और अमिताभ अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में टाइटल गीत प्रस्तुत करने के लिए संदीप सिंह और डॉ. शुचि गुप्ता को विशेष पुरस्कार मिला। आशीष अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ श्रोता के पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्रा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
इस मौके पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. केएन तिवारी, डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. परविंदर सिंह सहमी, डॉ. ममता सक्सेना, अजय कुमार एडवोकेट, डॉ. उमेश वार्ष्णेय, डॉ. ऋचा वार्ष्णेय, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, कुमकुम अग्रवाल, रीना अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।