{"_id":"c7a9c0a841ba62f93f13caf3080c93c4","slug":"paving-the-way-for-new-tehsil-having-distributed-sweets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तहसील का रास्ता साफ होने पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तहसील का रास्ता साफ होने पर बांटी मिठाई
पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
नई तहसीलों के गठन का रास्ता साफ होने की खबर से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई भी दी। कलीनगर और अमरिया में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूरनपुर की तहसील को विभाजित कर कलीनगर और सदर तहसील को विभाजित कर अमरिया को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसपर उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रस्तावों को अनुमोदित कर केबिनेट में भेज दिया है। सोमवार को दोपहर बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमरिया और कलीनगर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
माधोटांडा। नई तहसील के गठन का रास्ता साफ होने पर कलीनगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर लोगों ने आतिशबाजी छोड़ी और मिठाइयां बांटी। यहां चेयरमैन सुनील कटियार, रामबाबू यादव, विजय मिश्रा, पप्पू यादव, बलराम कृष्ण मिश्रा, गंगाराम, फरियाद सलमानी, ताहिर खां, नवनीत सक्सेना, अशोक देवल, मुन्नालाल राठौर, धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
अमरिया। अमरिया को नई तहसील बनने की खुशी में लोगों ने मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। यहां मिनाजुद्दीन खां उर्फ मिन्नू मियां, शाहिद अली, अगसर अली, मोहम्मद अकरम, पलविंदर सिंह, महेंद्र, अतुल कुंद्रा, महेश गुप्ता, यूसुफ मलिक, आजाद भंडारी, मोहम्मद फुरकान, अहमद शाह, आफताब शकील खां, छोटेलाल सागर सहित कई लोग थे।