फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients suffering from cold, cough, flu and fever increased in Arogya Mela

Pilibhit News: आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, cough, flu and fever increased in Arogya Mela
पीलीभीत। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। महिला चिकित्सक के न होने से अधिकांश केंद्रों पर महिलाओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के साहूकारा स्थित पुराना अस्पताल में डॉ. पंकज राजवंशी ने 65 मरीजों को परामर्श दिया। अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी व जुकाम से परेशान थे। यहां पर महिला चिकित्सक के न होने से महिला मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, बीसलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी के जन आरोग्य मेलों में महिला चिकित्सा अधिकारियों के न होने के कारण महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण अधिकारी के न होने के कारण नेत्र रोगी परेशान हुए। इन अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों में विभाग के प्रति रोष देखा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने महिला मरीजों को सोमवार को सीएचसी पर आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed