फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients suffering from cold and fever increased, queue outside the X-ray room

Pilibhit News: सर्दी-बुखार के मरीज बढ़े, एक्सरे कक्ष के बाहर कतार

Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold and fever increased, queue outside the X-ray room
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइन।संवाद
पीलीभीत। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी-बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी बानगी सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में देखने के लिए मिली। मरीजों की बढ़ी संख्या के बीच अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। मरीजों को परामर्श और दवा देने के बाद जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन बुलाया गया। मैनुअल एक्सरे न होने से डिजिटल एक्सरे कक्ष के बार मरीजों की लाइन नजर आई।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद खुली ओपीडी में सोमवार को 1435 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। भीड़ अधिक होने से पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी नजर आई। दोपहर 12 बजे धक्का-मुक्की के बीच मरीज दवा काउंटर और पैथालॉजी के पास अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष में रही। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोग बीमार हो रहे है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

15 मिनट बाद सुचारू हुई बिजली दोपहर करीब 12.10 बजे अचानक से जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, एक्सरे कक्ष, लैब और गैलरी में अंधेरा हो गया। मरीजों के इलाज और पैथालॉजी में जांच में दिक्कत हुई। विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया। करीब 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed