फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parshuram Jayanti celebrated with pomp, procession took out in Bisalpur

ब्राह्मण संगठनों ने मनाई परशुराम जयंती, बीसलपुर में शोभायात्रा

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti celebrated with pomp, procession took out in Bisalpur
बीसलपुर में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/बीसलपुर। जिले भर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तमाम ब्राह्मण संगठनों ने आयोजन किए। लोगों ने भगवान परशुराम के चित्रों पर माल्यार्पण किया। भव्य झांकियों के साथ बीसलपुर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण कल्याण समिति की ओर से मोहल्ला तखान स्थित परमठ मंदिर में पूजन और हवन हुआ। हवन में कई लोगों ने आहुतियां दीं। व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका का विमोचन किया गया। समिति के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, राजेश मिश्रा, अमिताभ त्रिपाठी, राघवेंद्रनाथ मिश्रा, सुनील मिश्रा, अंबरीश शर्मा, नरेश शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित अशोक वाजपेयी एडवोकेट की अध्यक्षता में गौरी शंकर मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर साहित्यकार संजय पांडे का दोशाला भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जयशंकर शर्मा उर्फ लल्ला महंत, अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र, शिव मोहन पाठक, अभय शर्मा, विवेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर स्थित मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के त्रिलोकीनाथ मंदिर से निकली परशुराम शोभा यात्रा में परशुराम और कई देवी देवताओं की झांकियां निकाली गईं। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभा यात्रा देरशाम को पुन: इसी मोहल्ले पर आकर समाप्त हो गई। आयोजन समिति के राकेश अवस्थी, अमित मोहन मिश्रा, नारायण मिश्रा, राजा शुक्ल, अनुभव आदि शामिल रहे।
मोहल्ला दुबे स्थित गोविंद आश्रम में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुमित उपाध्याय रिषभ, अनमोल, शशि भूषण, बालकृष्ण आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इसी मोहल्ले की मौनी बाबा मढ़ी में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे, परमेश्वरी दयाल, शिवेंद्र शुक्ला समेत काफी प्रमुख लोग मौजूद थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, पीडी शर्मा, विमला शर्मा, और प्रबल कुमार समेत काफी प्रमुख लोग मौजूद थे। मनोज गुप्ता ने उपस्थित लोगों को परशुराम के कलेंडर बांटे।
जयंती मनाने को जुटे दिग्गज
पूरनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से अशोक कॉलोनी के शिव शक्तिधाम मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में परशुराम के चित्र पर लोगों ने पुष्प चढ़ाए। सुंदरकांड का पाठ किया गया। विचार गोष्ठी हुई। इसमें परशुराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।

समाज के कमजोर लोगों के उत्थान पर चर्चा हुई। एकजुटता पर जोर दिया गया। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, ब्लाक प्रमुख पुत्र आशुतोष दीक्षित, महेंद्र मिश्र, दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद वाजपेयी, चेतन्य मिश्रा, राम गिरीश मिश्रा, रामऔतार शर्मा, निरंकार पांडेय, मुकेश मिश्रा, विवेक तिवारी, अनिल शास्त्री, सत्यनरायन मिश्रा आदि थे। संवाद

परशुराम जयंती पर पूजा करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी म संवाद

परशुराम जयंती पर पूजा करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी म संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

बीसलपुर की मढ़ी पर परशराम जयंती पर हवन करते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद

बीसलपुर की मढ़ी पर परशराम जयंती पर हवन करते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed