फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Park officials, two officials Explanation of the Cité

उद्यान अधिकारी, दो बाबुओं  का स्पष्टीकरण तलब

Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Park officials, two officials Explanation of the Cité
दौरा - फोटो : pilibhit, beureu
जिले के नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने उद्यान विभाग, बाढ़ खंड कार्यालय और बीसलपुर व बरखेड़ा ब्लाक का निरीक्षण किया। शाम को मानपुर मरौरी गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान फाइलों का रखरखाव ठीक न होने पर जिला उद्यान अधिकारी एवं दो बाबुओं का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आए परिवहन आयुक्त बुधवार को सुबह उद्यान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और फाइलों और भवन की जांच की। फाइलों का रखरखाव ठीक न होने और भवन की स्थिति जर्जर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला उद्यान अधिकार डॉ. धीरेंद्र सिंह एवं उनके कार्यालय के दो बाबुओं का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कार्यालय का रखरखाव ठीक कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद वह बाढ़ खंड कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय परिसर की सफाई कराने के निर्देश देने के बाद उन्होंने फाइलों का निरीक्षण किया। इस दौरान समाचार पत्रों की कतरन की फाइल का निरीक्षण कर उन्होंने अधिशासी अभियंता मिनहाज अहमद से इन पर की गईं कार्रवाई की जानकारी ली। यहां उन्होंने आगामी बाढ़ से बचाव के किए और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कृषि उपनिदेशक एके सिंह, आरईएस के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण कर सफाई, अभिलेखों का रखरखाव देखा। लिपिक सुरेश चंद्र का काम संतोषजनक न मिलने पर लिपिक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बोर्ड पर पूर्व डीएम ओएन सिंह का नाम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे ठीक कराने को कहा। ब्लाक के बाद उन्होंने सीएचसी में लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, जननी सुरक्षा योजना और वार्ड का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में वर्ष 2014 की कुछ एक्सपाइरी दवाएं मिलीं। इस पर अधीक्षक डॉ ठाकुरदास और सीएमओ डॉ ओपी सिंह की फटकार लगाई। यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संविदा डाक्टर व कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के बाद समग्र गांव मानपुर मरौरी में विकास कार्यो का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। निरीक्षण के समय सीडीओ इंद्रदेव त्रिवेदी, एसडीएम  बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हेंलाल, पीडी आरबी भास्कर, सीओ बीपी सिंह, अनिल वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed