फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   par fir on inspecter

लॉकडाउन में थाने में दावत करने वाले इंस्पेक्टर पर एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
par fir on inspecter
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच शादी की 11 वीं सालगिरह पर बिलसंडा थाने में सामूहिक दावत करने वाले इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही। शासन की सख्ती के बाद उन्हें निलंबित किया जा चुका है। अब लॉकडाउन उल्लंघन में उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें इंस्पेक्टर को नामजद करते हुए दावत में शामिल होने वाले 200 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर पर कानूनी कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस से लेकर अधिकारी भी चुप्पी साध गए हैं। इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा एक बड़े भाजपा नेता के नजदीकी बताए जाते हैं। अब तक उन नेताजी की मेहरबानी से पूरी ठसक के साथ थाना चला रहे थे। अपनी शादी की साल गिरह मनाने की एक गलती की वजह से उनकी थानेदारी झटके में चली गई। इंस्पेक्टर पर हुई कानूनी कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed