फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pantoon Bridge

ध्यान देंः कल बंद रहेगा शारदा नदी के पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन, होगी मरम्मत

Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge
पूरनपुर। शारदा नदी के पैंटून पुल से 11 फरवरी को आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पहले पुल की मरम्मत करवाकर उसे ठीक कराया जाएगा। पुल बंद होने के चलते यात्रियों को शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए 30 किलोमीटर की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

शारदा नदी पर आवागमन को हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और बरसात समाप्त होने के बाद 15 अक्तूबर से पुल पर आवागमन शुरू हो जाता है। पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जाता है और निर्धारित समय पर पुल से आवागमन शुरू नहीं हो पाता। इस बार भी पुल से आवागमन 20 दिसंबर को शुरू हुआ था। पैंटून पुल का संचालन पीडब्ल्यूडी की ओर से होता है। पीडब्ल्यूडी के जेई उमेश कुमार ने बताया कि पुल का एक हिस्सा खराब हो गया। इससे पुल ऊंचा, नीचा हो गया है। उसे ठीक करने के लिए पुल से 11 फरवरी को पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा। शारदा नदी की छोटी धार पर तो नाव का संचालन कराया जाएगा, लेकिन बड़ी धार पर नाव का संचालन नहीं हो सकेगा। शारदा पार के गांवों में रहने वालों को तहसील मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से शारदा पार आवागमन करने वाले लोगों को खुटार, मैलानी, संपूर्णानगर, पलिया होते हुए 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी कर तय करनी होगी। जेई ने बताया कि 12 फरवरी को पुल से नियमित आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा। इधर, पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के अध्यक्ष लियाकत हुसैन ने शारदा नदी के रास्ते पर बेतरतीब पड़ी चकर प्लेटों को भी सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चकर प्लेटें सही न पड़ी होने से वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही है। हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed