फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat elections BJP split down

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में दो फाड़

Mon, 28 Sep 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 28 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के कुछ समय से बाद से ही जिले में शुरू हुई भाजपा की रार एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। जिलाध्यक्ष द्वारा जिपं सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद दूसरे गुट ने भी अलग सूची जारी कर दी है। इस सूची से जिलाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का गुट खुलकर एक बार फिर एक दूसरे के सामने आ गए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को वसुंधरा कॉलोनी स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधियों व समर्थकों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर सूची में केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई सूची के नाम शामिल न करने का आरोप लगाते हुए नई सूची जारी करने की घोषणा की। पूर्व जिलाध्यक्ष की सूची में सभी 34 वार्डों के लिए 33 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। 16 नंबर वार्ड से प्रत्याशी तय नहीं हो सका। इस दौरान हुई प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मेनका गांधी के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सूची में कई नाम ऐसे हैं जो वर्तमान में सपा के सक्रिय कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी हैं। कुछ प्रतिनिधियों ने तो जिलाध्यक्ष को ही भाजपा का मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


खुद उसी राह पर दूसरों पर आरोप
पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा 33 प्रत्याशियों की सूची जारी करते समय अधिकांश प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की सूची में कई नाम ऐसे प्रत्याशियों के हैं जो दूसरे दल के पदाधिकारी हैं अथवा उसके सक्रिय कार्यकर्ता,  लेकिन खुद उनकी सूची में राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय महासचिव मंजीत सिंह का वार्ड नंबर एक से नाम शामिल था। हालांकि बाद में इस बावत पूछने पर केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत कुमार ने इसे गलती से दर्ज होना बताया, लेकिन उनके स्थान पर कौन प्रत्याशी रहेगा यह वह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत तक बदले जाते रहे नाम
विरोधी गुट द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद कई बार नाम बदले जाते रहे। इसमें वार्ड नंबर तीन से माधोटांडा के प्रधान राजेश सिंह के स्थान पर निर्भय सिंह का नाम रखा गया, वहीं वार्ड 13 पर रामवती के स्थान पर बेलामती का नाम रखा गया।

सात संभावित प्रत्याशी दोनों गुट के चहेते
यूं तो दोनों नावों पर सवारी करने वाले के डूबने की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन राजनीति में यह कोई नया काम नहीं है। दोनों हाथों में लड्डू लेने वाले यहां भी मौजूद हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा अलग अलग जारी सूचियों में नौ प्रत्याशी ऐसे में जिनके नाम दोनों सूचियों में शामिल हैं। वार्ड-दो से मोहन सिंह, सात से पुत्तूलाल, वार्ड-11 से संजय पांडेय, वार्ड-12 से हरीश कुमार, वार्ड-15 से पान कुमारी, वार्ड-24 से देवकी तथा वार्ड-26 से श्रीपाल के नाम शामिल हैं।


भाजपा की सूची प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जारी की गई है। इसमें प्रत्याशियों का चयन बरेली में प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में गठित पैनल ने किया है। सूची में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा दी गई सूची के नाम भी शामिल किए गए हैं। कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
सुरेश गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed