{"_id":"a9883921b1b45b76cc56e7b2379fa497","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष, फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष, फैसला आज
पीलीभीत।
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान 11 बजे शुरू होगा, जो तीन बजे तक
विज्ञापन
चलेगा। शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी
पूरी कर ली है।
जिले में 34 जिला पंचायत चुने गए हैं। एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए थे। इसमें सपा की ओर से दो और भाजपा (मेनका गुट) की ओर से एक नामांकन कराया गया।
चार जनवरी को सपा की ओर से डमी के रूप में कराया गया मालती देवी का नामांकन वापस होने के बाद सपा की ओर से पूरनपुर विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती और भाजपा की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह की पत्नी आशा देवी में मुकाबला होना है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से जीत का दावा कितना सच साबित होगा
यह बृहस्पतिवार शाम तक तय हो जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में 11 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदाताओं (जिला पंचायत सदस्य) को अपना पहचान पत्र साथ में लाना होगा। डीएम कोर्ट में बने मतदान केंद्र में फोटो युक्त वोटर लिस्ट से मिलान के बाद उन्हें बैलेट पेपर दिया जाएगा।
मतदाताओं को प्रत्याशियों के नाम के आगे वरीयता क्रमांक 1 व 2 दिखना होगा। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से मतदान केंद्र तक बेरीकेडिंग के साथ ही एएसपी, दो सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 10 उपनिरीक्षक, 25 सिपाही और पीएसी को लगाया गया है।