{"_id":"ba373b0d0d71503e68f2890e348681fb","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के 72 और बीडीसी के 514 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के 72 और बीडीसी के 514 नामांकन
पीलीभीत।
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चरण के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए 72 नामांकन जमा हुए जब बीडीसी के 179 पदों के लिए 514 नामांकन पत्र जमा हुए। डीएम और एसपी ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
तीसरे चरण में बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक मेें चुनाव होना है। इसके जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एआरओ जिला सेवायोजन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी, डीसीओ राजेश्वर यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार ने नामांकन पत्र किए। यहां बीसलपुर क्षेत्र की चार सीटों के लिए 42 और बिलसंडा क्षेत्र की तीन सीटों के लिए 30 नामांकन पत्र जमा हुए।
बीसलपुर। ब्लाक परिसर में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 95 पदों के लिए 270 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के लिए ब्लाक सभागार में 11 काउंटर बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी सीवीओ डॉ. विजय गुप्ता के निर्देशन में हुई। डीएम मासूम अली सरवर व एसपी जवाहर ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बिलसंडा। बीडीसी के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 84 पदों के लिए 244 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी जिला रेशम अधिकारी एमके गौतम ने बताया कि नामांकन के लिए पंचायत वार काउंटर लगाए गए हैं। इस मौके पर बीडीओ डा. विवेकानंद गंगवार भी टीम के साथ मौजूद रहे।
जिला पंचायत के 15 और बीडीसी के 62 नाम वापस
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिला पंचायत में 15 और ललौरीखेड़ा व अमरिया से बीडीसी के क्रमश: 29 व 33 नाम वापस हुए हैं। इससे ललौरीखेड़ा में चार और अमरिया में दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए। जिला पंचायत के लिए 126 नामांकन से 15 ने नाम वापस ले लिए। इस प्रकार दोनों ब्लाकों में अब सात वार्डों के लिए 111 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों को आरओ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए। वहीं बीडीसी के लिए अमरिया व ललौरीखेड़ा में नाम वापसी व चिन्ह आवंटन हुआ। ललौरीखेड़ा में आरओ एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने बताया कि यहां कुल 487 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे जिसमें 29 ने नाम वापस ले लिए। नाम वापसी से चार वार्डों के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इससे अब ब्लाक क्षेत्र की 80 सीटों पर चुनाव होना है जिसमें 454 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
अमरिया। ब्लाक क्षेत्र से बीडीसी के 123 पदों के लिए 623 नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें मंगलवार को 33 ने नाम वापस ले लिए। नाम वापसी से दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नाम वापसी और निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद शेष 82 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 590 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इनका होगा निर्विरोध निर्वाचन
ब्लाक वार्ड प्रत्याशी
अमरिया 115 सर्वजीत कौर
अमरिया 71 इफ्तिखार
ललौरीखेड़ा 52 प्रवीन सिंह गंगवार
ललौरीखेड़ा 06 नगगिस
ललौरीखेड़ा 84 प्रियंका
ललौरीखेड़ा 78 अश्वनी