फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunaaav

गांव की सरकार बनाने को 73.5 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 27 Apr 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
रूरारामनगर मतदान केंद्र पर हंगामे के बाद फोर्स की निगरानी में होता मतदान। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांवों की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से की बूथों के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। तपती दोपहरी भी मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ। कई केंद्रों पर रात नौ बजे के बाद तक मतदान हुआ। 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ 10918 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हुई।
विज्ञापन

जनपद में 720 ग्राम प्रधान, 8881 ग्राम पंचायत सदस्य, 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 34 जिला पंचायत सदस्यों के लिए सुबह सात बजे 904 मतदान केंद्रों के 2056 बूथों पर मतदान शुरू हुआ था। मतदाता सुबह छह बजे से ही बूथों की पहुंचने लगे थे। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बूथों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थी। इसके बाद कतार बढ़ती गई। तेजी के साथ शुरू हुआ मतदान सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी तक पहुंच गया। इसके बाद मतदान की प्रकिया लगातार तेजी के साथ बढ़ती रही। जनपद के सभी बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्र की ओर जाने लगे। हालांकि मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिक की सुविधा प्रशासन की ओर से की गई थी। इसके बाद भी भीड़ के आगे से व्यवस्था फेल दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी फोर्स भी केंद्रों पर तैनात किया गया था। चिलचिलाती धूप और दहकती दोपहरी भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। शाम तक 10918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने मत पेटियों में बंद कर दिया। शाम छह बजे तक 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं का मंडलायुक्त ने लिया जायजा
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने त्रिस्तीय पंचायत सामान्य के मतदान के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव खमरीया पुल, जतीपुर, खेड़ा में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
ब्लाक प्रतिशत
मरौरी 70
ललौरीखेड़ा 79
बरखेड़ा 73
बीसलपुर 78
बिलसंडा 73
पूरनपुर 64.5
अमरिया 71
---------------------------------
कुल प्रतिशत 73.5
रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों ने किया हंगामा
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए रिजर्व में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसे लेकर कर्मचारी दिन भर मंडी समिति में रहे। उनके आदेश भी जमा कर लिए गए थे। शाम को पोलिंग पार्टियां वापस आने लगी तो इन्हें मंडी समिति में एक स्थान पर बुलाकर दोबारा वापस लिए गए आदेश दिए जाने लगे। इस पर कर्मचारी नाराज हो गए। उनका कहना था कि न तो उन्हें दिन भर रोकने के बाद मानदेय मिला है। न ही कोई खानपान को लेकर पूछने आया। वापस किए जा रहे आदेश पर कोई हस्ताक्षर नहीं है। मानदेय हड़पने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से बात की और आश्वासन देकर शांत कराया। कहा कि मानदेय सभी को दिलाया जाएगा। इस पर कर्मचारी शांत हुए।

पीलीभीत में जंगरौली पुल मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद

पीलीभीत में जंगरौली पुल मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद - फोटो : PILIBHIT

पीलीभीत के गांव अमरगंज में हंगामे की सूचना मौके पर फोर्स लेकर पुहंचे एसडीएम और सीओ।

पीलीभीत के गांव अमरगंज में हंगामे की सूचना मौके पर फोर्स लेकर पुहंचे एसडीएम और सीओ।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed