{"_id":"063a24053e0699f4f1a84b904578f444","slug":"paddy-stuck-in-full-trole-bike-brother-in-law-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान भरे ट्रॉले में फंसी बाइक, देवर-भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान भरे ट्रॉले में फंसी बाइक, देवर-भाभी घायल
Pilibhit
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में नौगवा मार्ग पर धान भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉले के नीचे जाकर फंस गई। हादसे में बाइक सवार थाना बरखेड़ा के गांव फूटाकुआं निवासी 30 वर्षीय रीतू घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका देवर गुड्डू मामूली रूप से चोटिल हो गया। महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती फूटाकुआं निवासी रामऔतार की पत्नी रीतू ने बताया कि वह अपने देवर के साथ जिला महिला अस्पताल दवा लेने आईं थीं। वापस जाते समय आसाम चौराहा और नौगवा चौराहा के बीच रोड पर पीछे से धान भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक ट्रॉले के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रीतू के पैर में कई जगहों पर गंभीर चोटें लगीं, जबकि गुड्डू को मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन