फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement: Only one center was sown on the first day, middlemen are in trouble

धान खरीद : पहले दिन सिर्फ एक केंद्र हुई बोहनी, आढ़तों पर लगे हैं ढेर

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement: Only one center was sown on the first day, middlemen are in trouble
मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद
पीलीभीत। मंगलवार से जिले में शुरू हुई धान की सरकारी खरीद की पीलीभीत मंडी में खाद्य विभाग के सिर्फ एक सेंटर पर ही बोहनी हो सकी। मानकों पर खरा उतरने के बाद यहां 103 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इसके अलावा जिले में अन्य कहीं खरीद का खाता नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

इधर, मंडी में आढ़तों पर धान के ढेर लगे हैं। खुली बोली में धान 1754 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका, जबकि सरकार ने 2183 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य तय किया है। इस मूल्य पर अधिकतम 17 फीसदी नमी तक का ही धान खरीदा जाएगा। फिलहाल मंडी में जो धान आ रहा है, उसमें 16 से 30 फीसदी तक नमी है। मंगलवार को आढ़तियों ने 23 फीसदी नमी तक का धान 1754 रुपये के भाव पर खरीदा। डिप्टी आरएमओ भी केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

शासन के आदेश के तहत एक अक्तूबर से धान खरीद होनी थी, लेकिन एक अक्तूबर को रविवार और दो अक्तूबर को गांधी जयंती अवकाश होने के कारण मंगलवार से ही केंद्र सक्रिय हो सके। इस दिन भी कई केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अधिकारी दुरुस्त कराते दिखे। सुबह डिप्टी आरएमओ ने मंडी पहुंचकर खरीद का जायजा लिया और वहां आए धान को चेक किया। धान में मानक से अधिक नमी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सेंटर प्रभारियों को मानक के अनुसार धान खरीदने के निर्देश दिए। पहले दिन सुबह से ही प्रभारी धान मानक के अनुसार आने का इंतजार करते रहे। दोपहर मंडी के खाद्य विभाग के केंद्र पर मंगल सिंह अपना धान लेकर पहुंचे। धान में नमी चेक की गई, जो सही पाई गई। इस पर किसान का 103 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर धान की पहले दिन खरीद नहीं हो सकी।
00
पूरनपुर में नहीं खुला खरीद का खाता
फोटो ०३ पीबीटीपी २७
पूरनपुर। धान खरीद केंद्रों पर पहले दिन खरीद का खाता नहीं खुल सका। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला, एआर सहकारिता और क्षेत्रीय निरीक्षक लाल प्रताप सिंह ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी समिति क्षेत्र में तीन खरीद केंद्र और खोले गए है। अब पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में 62 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी। इनमें 13 खरीद केंद्र पूरनपुर मंडी समित क्षेत्र से बाहर पुवायां तहसील क्षेत्र के हैं। मंगलवार को मंडी समिति में धान की आवक शुरू हो गई। मंडी समिति में मंगलवार को धान 1750 रुपये प्रति क्विंटल धान बिका।
00
इन एजेंसियों के खोले गए हैं सेंटर
खाद्य विभाग - 33

एफसीआई - 03
पीसीएफ - 30

पीसीयू - 47
यूपीएसएस - 46

मंडी समिति के एक एक बीसलपुर और पूरनपुर
00
खुली बोली में बिका धान
खरीद के पहले दिन अधिकारियों की मौजूदगी में धान की नीलामी कराई गई। धान में 23 प्रतिशत नमी थी। इस पर 1754 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया गया। इसी भाव में धान बिका। मंडी में मंगलवार को करीब 800 क्विंटल धान की आवक हुई।

00
पहले दिन एक केंद्र पर धान की खरीद हो सकी है। अभी धान में नमी काफी है। सेंटरों पर खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूरी करा दी गई हैं। - विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

मंडी समिति में सूना पड़ा धान खरीद केंद्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed