फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PAC constable sexual assaultted woman after locking her in the room in Pilibhit

Pilibhit: पीएसी के सिपाही ने कमरे में बंदकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर किया गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

आरोपी सिपाही बुलंदशर में तैनात है। छुट्टी लेकर पीलीभीत में महिला की बहन के घर आया था। सोमवार को जब महिला घर में अकेली थी, तभी उसे कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
PAC constable sexual assaultted woman after locking her in the room in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत में पीएसी के सिपाही ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर अस्पताल भेजे जाने पर पीड़ित महिला ने परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


दुष्कर्म का शिकार हुई महिला सुनगढ़ी क्षेत्र में अपनी बहन के यहां रहती है। शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी आनंद कुमार उसका परिचित है। वह बुलंदशहर में पीएसी की 10वीं बटालियन में तैनात है। 27 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान आनंद घर में आया। जब वह उसे चाय नाश्ता देने के लिए कमरे में गई, तो सिपाही ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tunnel Rescue: उत्तरकाशी से 16 दिन बाद आई अच्छी खबर, चमक उठी मां की आंखें; बेटे मंजीत के आने का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर घर में मौजूद उसकी बहन की बेटी आई तब भी जवान ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। तब बहन की बेटी ने अपने मां-बाप को फोन किया। महिला के बहन-बहनोई ने आकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर सिपाही को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि पीएसी के सिपाही को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने मेडिकल कराने से किया इनकार 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला भी पुलिस का साथ देती रही। मेडिकल परीक्षण के लिए भी उसने हां कर दिया। महिला आरक्षी के साथ उसे मेडिकल कॉलेज भेजा तो उसने वहां पर मेडिकल कराने से इनकार कर दिया और लिखित रूप से भी दे दिया।

बहन की लड़की से चल रही थी सिपाही की शादी की बात
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि महिला की बहन की लड़की से सिपाही का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की बात करने के लिए लड़की ने उसे अपने घर बुलाया था। बताते हैं कि सिपाही छुट्टी लेकर यहां आया था। यहां मौका पाकर सिपाही ने यह हरकत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed