{"_id":"d1888889fe3c92c9f1c37ff37c8a690d","slug":"over-12-thousand-fine-grain-trader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज व्यापारी पर 12 हजार जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज व्यापारी पर 12 हजार जुर्माना
बीसलपुर(पीलीभीत)
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मंडी एक्ट की अवहेलना करने के आरोप में गांव ढकिया जलालपुर के अनाज व्यापारी पर 12 हजार रुपये जुर्माना डाला है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल प्रभारी रामऔतार ने बताया कि गांव ढकिया जलालपुर निवासी अनाज व्यापारी रंजीत सिंह मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर 44 क्विंटल धान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर अवैध रूप से पीलीभीत ले जा रहा था। मंडी के सचल दल ने बिलसंडा नहर तिराहे पर उसे पकड़ लिया और एसडीएम बीपी सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने उस पर 12 हजार रुपये जुर्माना डाला है।