{"_id":"5df912c58ebc3e87f7368b8b","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly388470971","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जनवरी तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जनवरी तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज बंद
विज्ञापन
पीलीभीत। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने परिषदीय और माध्यमिक समेत समस्त डिग्री कॉलेज में पांच जनवरी तक बंद अवकाश के आदेश दिए है। डीएम का आदेश निजी स्कूल-कॉलेजों के अलावा आईटीआई, जीटीआई और डायट पर भी लागू होगा।
मंगलवार को शीतलहर से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने कक्षा एक से लेकर स्नातक तक समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड के विद्यालयों के अलावा डिग्री कॉलेज, आईटीआई, जीटीआई, पॉलिटेक्निक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को पांच जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय पांच जनवरी तक बंद रहेंगे। डीआईओएस संत प्रकाश की ओर सभी डिग्री कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश जारी किए गए।