{"_id":"5df7c8a18ebc3e87c300b3b8","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly388263279","type":"story","status":"publish","title_hn":"167 सिपाहियों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
167 सिपाहियों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 167 सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। एसपी अभिषेक दीक्षित ने शपथ दिलाई और उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पीलीभीत जिले को मिलने वाले 400 पुरुष और 94 महिला सिपाही मुरादाबाद और बदायूं में प्रशिक्षण पूरा हुआ है, वे जल्द ही यहां पहुंच जाएंगे।
आरटीसी में पिछले छह माह से 167 प्रशिक्षु सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सिपाहियों को गोंडा में तैनाती दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर 167 सिपाहियों की सोमवार को पूर्वाह्न में पुलिस लाइन ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड हुई। एसपी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उनको कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक और अच्छा आचरण रखने वाले सिपाही भी पुरस्कृत किए गए।
एसपी ने कहा कि पुलिस में सबसे पहला स्थान अनुशासन का है। पुलिस परिवार में शामिल होने के बाद सभी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसको बरकरार रखें। जनता को मदद दिलाते हुए गंभीरता बनाए। पासिंग आउट परेड में सिपाहियों के अभिभावक भी पहुंचे और उनके साथ खुशी साझा करते दिखे। डीएम वैभव श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, सर्विलांस स्वाट के प्रभारी आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।