फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

कांग्रेस की सरकार में आए दिन उजागर होते थे भ्रष्टाचार के मामले: वरुण

Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह ऐसे दल (भाजपा) से है, जिसका प्रधानमंत्री ईमानदार राजनीतिज्ञ है। छह साल के कार्यकाल में उन पर एक भी उंगली नहीं उठ सकी। कांग्रेस की सरकार में आए दिन भ्रष्टाचार उजागर होते थे।
विज्ञापन

गांधी प्रेक्षागृह में सोमवार को भाजपा के अभिनंदन समारोह में वरुण गांधी ने संगठन के महत्व को बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि संगठन उनकी ताकत है। देश में लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता हैं। वह रात-दिन लोगों के काम कराने के लिए खुद की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाते हैं। ये काम वह इस विश्वास के साथ करते हैं कि कोई नेता उनको बस नाम लेकर पुकारेगा। मेहनत और ईमानदारी देखकर उनका सम्मान बढ़ाएगा। कार्यकर्ता का लक्ष्य सिर्फ सम्मान और पहचान है। इसलिए भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। सांसद ने जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की सराहना की। कहा कि कम उम्र में जमीन के कार्यकर्ता को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनना सम्मानजनक जिम्मेदारी है। यह सब जिलाध्यक्ष के व्यवहार, प्रतिभा, ईमानदारी और परिश्रम का नतीजा है। यह भी कहा कि संजीव गुटबाजी से दूर रहकर सबको साथ लेकर भाजपा को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी सांसद वरुण गांधी को अपना आदर्श बताते हुए बड़े भाई का दर्जा दिया। सांसद का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अभिषेक सिंह गोल्डी, प्रदीप मिश्रा, स्वामी प्रवक्तानंद मौजूद रहे। समारोह के बाद सांसद वरुण गांधी ललौरीखेड़ा ब्लॉक के मीरपुर गांव पहुंचे। यहां अपने प्रतिनिधि डॉ. बांकेलाल गंगवार के घर जाकर पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed