फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो जाना पड़ेगा जेल

Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। नागरिकता संशोधन कानून को कोई बेहतर बता रहा है तो कुछ इसका विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे में आला अधिकारियों की ओर से किए गए अलर्ट के बाद जिला स्तर पर भी पुलिस अधिकारी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संजीदा हो गए। इसको लेकर निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर भी इस मुद्दे से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की जा रही हैं। ऐसे में किसी तरह का विवाद शांति व्यवस्था के लिए खतरा न बन जाए, इसके लिए एसपी अभिषेक दीक्षित सख्त हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रकरण से जुड़े मेसेज की निगरानी के निर्देश साइबर सेल को दिए हैं। जनता से भी अपील की है कि अगर ऐसा कोई मेसेज उनके ग्रुप में अपलोड किया जाता है, तो सूचना दें, तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। थाना पुलिस को भी सतर्क रहने को कहा गया। सोमवार को भी विभाग अलर्ट रहा। खुफिया तंत्र सक्रिय रहकर विरोध से जुड़ी जानकारी करता रहा। हालांकि कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। एसपी ने बताया कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस मसले पर आपत्तिजनक पोस्ट की निगरानी की जा रही है। अगर कोई ऐसा करता है तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

19 को सपा करेगी विरोध में धरना प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेगी। सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 19 दिसंबर को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसका मुख्य मुद्दा यही होगा। इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद, पूर्व विधायक पीतमराम, मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, असलम जावेद अंसारी, नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed