फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

गोकशी कराने के खेल में जहानाबाद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sun, 06 Oct 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। गोकशी के मामलों में कार्रवाई के नाम पर खेल करना जहानाबाद इंस्पेक्टर कमल सिंह को महंगा पड़ा गया। कई दिन से मिल रही शिकायतों के बाद एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया । वहीं एक अन्य मामले में जानलेवा हमला करने की धाराएं हटाने पर दरोगा मनोज सैनी को भी लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार सुबह एसपी द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसपी के आदेश में जहानाबाद इंस्पेक्टर को हटाना सामान्य कार्रवाई बताया गया। मगर, पुलिस सूत्रों की मानें तो जहानाबाद इंस्पेक्टर के लाइन हाजिर करने के पीछे गोकशी के मामलों में बरती गई लापरवाही मानी जा रही है। एक माह पूर्व गोमांस की बरामदगी के बाद कार्रवाई में खेल करने का उन पर आरोप लगा था। इसमें मौके से पकड़कर लाए गए संदिग्धों को छोड़ने और कब्जे में ली गई दर्जनों बाइकों को कार्रवाई में शामिल न होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा उन पर गोकशी के कारोबार में मोटी कमाई करने के मामलों की जांच भी चल रही थी। एक जनप्रतिनिधि ने इंस्पेक्टर द्वारा गोकशी कराने की शिकायत शासन तक की थी। उधर, लाइन हाजिर किए गए जहानाबाद थाने के ही दरोगा मनोज सैनी पर आरोप है कि उन्होंने जानलेवा हमला करने के एक मामले में अफसरों के संज्ञान में लाए बिना ही धाराएं हटा दीं। बताया जाता है कि वह सांठगांठ कर आरोपी को बचाने में लगे थे। एसपी की कार्रवाई इसी दिशा में हुई मानी जा रही है। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed