{"_id":"5d9892678ebc3e013371d045","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly3789222138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चुटकुना निवासी रामदयाल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पड़ोसी गांव अमृता खास में प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। शिवम शनिवार को विद्यालय का अवकाश होने के बाद साइकिल से अपने गांव को लौट रहा था। रास्ते में गांव अमृता खास और चुटकुना के बीच पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी साइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। साइकिल पर टंगे बस्ते में रखी किताबों पर लिखे नाम से मृतक की शिवम के रूप में पहचान हुई और लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। रामदयाल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता रामदयाल, मां लीलावती, भाई ख्यालीराम और बहन सुषमा देवी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।