फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Organized sponsored corruption by collecting recovery from traders

व्यापारियों से वसूली कर आयोजन करना प्रायोजित भ्रष्टाचार

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Organized sponsored corruption by collecting recovery from traders
सांसद वरुण गांधी का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बांसुरी महोत्सव के नाम पर व्यापारियों से की गई अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे के नाम एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर दबाव डालकर इस तरह का आयोजन करना मेरी नजर में प्रायोजित भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने जबरन वसूली का पता लगाकर अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पीलीभीत जिले के कुछ व्यापारी उनसे मिले। व्यापारियों ने बांसुरी महोत्सव के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद 20 दिसंबर को जब गांधी प्रेक्षागृह में व्यापारियों के साथ एक संवाद किया तो व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों ने अवैध तरीके से वसूली किए जाने की पुष्टि की। सांसद ने कहा कि मैं खुद हमेशा से पीलीभीत के लोगों को अपना परिवार समझता हूं। कभी भी किसी व्यापारी से एक रुपये का चंदा नहीं मांगा। बल्कि समय-समय पर मैंने और मेरी मां मेनका गांधी ने मुश्किल वक्त में खुद को दांव पर लगाकर परिवार की तरह लोगों की सेवा है। ऐसे में व्यापारियों पर दबाव डालकर इस तरह का आयोजन करना मेरी नजर में प्रायोजित भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। जो लोग कोरोना और जीएसटी की मार से पहले ही टूटे हुए हैं उन लोगों पर और बोझ डालना अत्याचार करने जैसा है। वरुण गांधी ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लेकर बांसुरी महोत्सव के नाम पर व्यापारियों और व्यापारी संगठनों से जबरन ली गई धनराशि का पता लगा कर मुझे अवगत कराएं ताकि मैं आपको उस धनराशि का चेक भेज दूं जिससे आप उनकी धनराशि उनको वापस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed