फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   order

आठ माह बाद भी शासनादेश को नहीं मिली तवज्जो

Sun, 25 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 25 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्यालय के समीप ही डॉक्टरों और कर्मचारियों की आवसीय कॉलोनी है। इस कॉलोनी में वन, टू और फोर टाइप के करीब 119 आवास बने हुए हैं। इन आवासों को जिला अस्पताल के बिजली कनेक्शन से ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली का चार्ज डॉक्टरों और कर्मचारियों के वेतन से ही एक फिक्स रेट के तहत वसूला जाता है। ऐसे में यहां बेहिसाब बिजली खर्च की जा रही है। बढ़ते बिजली व्यय को देखते हुए करीब आठ माह पूर्व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने जिला अस्पताल और आवासीय कॉलोनी का बिजली कनेक्शन अलग-अलग करने के निर्देश दिए थे। इधर आठ माह बीतने के बाद भी पृथक कनेक्शन नहीं किए जा सके। जबकि शासन ने पृथक बिजली कनेक्शन न होने पर अस्पताल पर होने वाले बिजली व्यय के बजट को जारी न करने की बात कही थी। इस संबंध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि पृथक कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही अलग-अलग कनेक्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed