फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Opposition of BJP MLA regarding agricultural laws, police pacified

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा विधायक का विरोध, पुलिस ने शांत कराया

Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition of BJP MLA regarding agricultural laws, police pacified
बिलसंडा। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा बुधवार रात नौ बजे कुरैया कला में एक कार्यकर्ता से मिलने जब उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो वहां पर किसानों ने उनका विरोध किया। काले झंडे दिखाए गए। भाजपा सरकार एवं विधायक के विरोध में किसानों ने नारे लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा क्षेत्र के गांव तुलापुर घनश्यामपुर, बबूरा, मोहनापुर, मार, पगार, रुरिया घुरिया, कुरैया कलां समेत कई गांवों में जनसभा करने के बाद देर शाम गोला रोड पर गांव कुरैया कलां में अपने भाजपा कार्यकर्ता कुलविंदर से मिलने उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां चुनावी चर्चा शुरू ही की थी। इसी दौरान एक के बाद किसान गोला रोड के किनारे एकत्र होना शुरू हो गए। देखते ही देखते भाजपा सरकार विरोधी नारों के साथ विधायक के विरोध में नारे लगाने लगे। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। बारिश से किसानों का नुकसान हुआ पर कोई मुआवजा न मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर की। किसानों ने विधायक को काले झंडे भी दिखाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक को अपनी सुरक्षा में लेने के बाद वहां से निकाला। विधायक की निकली गाड़ी को किसानों से झंडे दिखाकर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोध के नारेबाजी की।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान बुधवार शाम को कुछ किसानों बिलसंडा में काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। समझाने की कोशिश की गई, मगर किसान नहीं माने।
- रामसरन वर्मा, विधायक बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed