फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Open clerk fraud in deliberations

विवेचना में खुला लिपिक का फर्जीवाड़ा

Sat, 15 Jul 2017 07:56 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 15 Jul 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Open clerk fraud in deliberations
Open clerk fraud in deliberations - फोटो : Open clerk fraud in deliberations
वक्फ की 430 एकड़ जमीन को डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर अपने नाम दर्ज कराने के मामले में अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का एक लिपिक पुलिस की रडार पर है। उसकी मिलीभगत से जालसाजी की इस वारदात को आसानी से अंजाम दिया गया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के बाद विवेचक ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मामले से जुड़े कई अभिलेख तलब किए हैं। 
विज्ञापन

अमरिया के फुलैइया गांव में वक्फ बोर्ड की 430 एकड़ भूमि है। इस जमीन को शहर के तसलीम हसन खान को वक्फ बोर्ड का प्रबंधक दर्शाकर उनके नाम कर दिया गया। इसमें तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर के हस्ताक्षर किए हुए एक आदेश के तहत करने की बात कही गई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम शीतल वर्मा ने पिछले दिनों जांच कराई। जिसमें तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर द्वारा इस तरह के आदेश पर हस्ताक्षर करने से अनभिज्ञता जताई गई। इसी के आधार पर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच के एसआई एसके सिंह को दी गई। विवेचना के दौरान डीएम मासूम अली सरवर से उनका स्टेटमेंट मंगाया गया। जिसमें उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश या हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामले की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गई है। जिसमें वहीं के एक कर्मचारी की संलिप्तता उजागर हो गई है। पुलिस इसके लिए काफी साक्ष्य तैयार कर चुकी है। उधर, राजनैतिक दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिशें भी तेज हो गई है। विवेचक एसके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है कि तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें आरोपी के तौर पर लाभ लेने वाले और एक लिपिक नाम सामने आ रहा है। इसको लेेकर अभिलेख तलब किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed