{"_id":"17163661397609caf4503dd5a8d91abf","slug":"one-lady-jumped-in-the-river-betrayed-by-her-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध युवती नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध युवती नहर में कूदी
बीसलपुर/ बिलसंडा।
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
कस्बे की एक युवती और ग्रामीण क्षेत्र का एक युवक कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में साथ-साथ पढ़ाते हैं। दोनों में प्रेमप्रसंग भी चल रहा है। रविवार को देर शाम युवती घर में अकेली थी। उसके घर के लोग बाजार में सामान खरीदने गए थे। मौका देखकर युवती ने फोन कर अपने प्रेमी को घर बुला लिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मोहल्ले के कुछ शरारती लोगों ने यह सब देख लिया और दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर मौके पर काफी लोगों को जमा कर लिया। खतरा भांपकर युवक दीवार फांदकर बाहर कूदा और भागने लगा। मौके पर जमा लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई लगा दी और दोबारा ऐसी हरकत करने पर पुलिस को सौंपने की धमकी दी। बमुश्किल जान छुड़ाकर युवक अपने घर चला गया। बाद में जब युवती के घरवाले आए तो मोहल्लेे वालों ने उन्हें भी मामले की जानकारी दे दी, जिस पर घरवालों ने युवती को काफी फटकारा। सोमवार को दोपहर में मौका मिलते ही युवती घर से निकल गई और बंडा रोड पर गांव मकसूदापुर के पास बह रही भांभी नहर में कूदकर उसने आत्म हत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को बमुश्किल नहर से बाहर निकाला और कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। समझा जाता है कि युवती अपने प्रेमी की पिटाई से काफी परेशान हो गई थी, इसी वजह से उसने आत्म हत्या करने का प्रयास किया। यह मामला आज पूरे दिन नगर मे चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन