{"_id":"6441f845b73cbc3088001956","slug":"one-death-and-61-new-cases-of-corona-reported-in-pilibhit-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: पीलीभीत के एक मरीज की मौत... 61 नए संक्रमित मिले; सक्रिय मामलों की संख्या 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: पीलीभीत के एक मरीज की मौत... 61 नए संक्रमित मिले; सक्रिय मामलों की संख्या 100 के पार
Fri, 21 Apr 2023 08:15 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:15 AM IST
सार
पीलीभीत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता रहा है। गुरुवार को 61 नए मरीज मिले। इससे पहले बुधवार को एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। उसका उपचार बरेली में चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में 61 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। अब जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 107 पहुंच गई है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क कर संक्रमितों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलीनगर निवासी विशाल लखीमपुर में एंबुलेंस सेवा में एएमई पद पर कार्यरत था। सप्ताह भर पूर्व से उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए बरेली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पूर्व कोविड जांच के लिए सैंपल लिया गया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
जांच का दायरा बढ़ाया
15 अप्रैल के बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। बीते चार दिन में 50 से अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हो गईं। जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर गंभीरता बरती जाने लगी । इधर गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में 61 नए संक्रमित मिले हैं।सामने आई रिपोर्ट में अमरिया, बीसलपुर, पूरनपुर, ललौरीखेड़ा, मरौरी और बरखेड़ा समेत कई इलाकों के लोग संक्रमित निकले हैं। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि करीब 24 सौ लोगों की सैंपल के बाद आई जांच रिपोर्ट में 61 लोगों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीमों को जांच कर संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी ट्रेस करने की हिदायत दी गई है।