फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One day open " Sukanya 's 1637 accounts

एक दिन में खुले ‘सुकन्या’ के 1637 खाते

Tue, 31 Mar 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 31 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
One day open " Sukanya 's 1637 accounts
केंद्र सरकार की
विज्ञापन
‘सुकन्या योजना’ के लिए डाकघरों में लगाए गए विशेष काउंटरों पर मंगलवार को 1637 खाते खोले गए। इन खातों को मिलाकर जिले में सुकन्या योजना के खातों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है।

केंद्र सरकार ने 10 साल तक की बच्चियों के लिए धन जमा करने के उद्देश्य से सुकन्या योजना प्रारंभ की है। प्रारंभ में जानकारी न होने के कारण अभिभावकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब इसमें तेजी आई है। लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए डाकघरों में वित्तीय वर्ष के अंतिम विशेष काउंटर लगाए गए।

 इसमें मुख्य डाकघर में पांच काउंटर लगाए गए जबकि सिटी पोस्ट ऑफिस और ब्लाक स्तरीय डाकघरों पर काउंटर लगाकर खाते खोले गए।

सहायक अधीक्षक डाकघर एनसी दुबे ने बताया कि मंगलवार को जिले में बनाए गए विशेष काउंटरों पर 1637 खाते खोले गए। इससे पूर्व लगभग 3500 खाते खोले जा चुके थे। अब जिले में सुकन्या खातों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावक अपनी बच्चियों के लिए फार्म ले गए हैं जिन्हें बाद में जमा किया जाएगा। इस योजना के लिए आगे भी डाकघरों में विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed