{"_id":"67db086157c6b2677f0b8ce3","slug":"on-the-first-day-9871-copies-of-high-school-and-4795-copies-of-intermediate-were-evaluated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132645-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले दिन हाईस्कूल की 9871 और इंटर की 4795 कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले दिन हाईस्कूल की 9871 और इंटर की 4795 कॉपियों का मूल्यांकन
Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का बुधवार से मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन ड्यूटी को लेकर परीक्षक गंभीर नहीं दिखे। दोनों केंद्रों पर 1021 में से 558 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 453 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 9871 और इंटर की 4795 कॉपियों का मूल्यांकन किया।
मूल्यांकन के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की ओर से मिले निर्देश के अनुसार ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 93,039 कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी 364 परीक्षकों को साैंपी गई है। परीक्षकों की निगरानी के लिए 39 उप प्रधान परीक्षकों को लगाया गया है।
इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 1,25,621 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 657 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां 68 उप प्रधान परीक्षक को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बुधवार को पहले दिन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 4795 कॉपियां जांचीं गईं। यहां 181 परीक्षक उपस्थित और 183 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 9871 कॉपियां जांची गईं। यहां 375 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। गैरहाजिर परीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उपस्थित न होने पर कार्रवाई की जाएगी।