{"_id":"62d1bc35ae8e0e029b2fe7d1","slug":"on-the-first-day-324-people-got-booster-dose-pilibhit-news-bly491483692","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 324 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 324 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
विज्ञापन
15 पीबीटीपी 23 पूरनपुर सीएचसी में बूस्टर डोज लगवाती महिला।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18-59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त कोरोनारोधी बूस्टर डोज शुक्रवार से लगने लगी। पहली और दूसरी डोज लगवाने वाले सभी को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिले में 14 लाख, 12 हजार, 900 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले में 324 लोगों ने और पूरनपुर में मात्र 25 लोगों ने बूस्टर लगवाई।
कोविड टीकाकरण की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। दोनों डोज लगने के बाद बूस्टर डोज लगाना शुरू हुआ। मगर अब तक 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्कर को स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर मुफ्त में लगाई जा रही थी। 18 से 59 साल आयु के लोगों को 385 रुपये देकर प्राइवेट अस्पताल में बूस्टर लगवानी पड़ रही थी। जिले में मात्र एक प्राइवेट अस्पताल में ही बूस्टर लगने पर जिला मुख्यालय के अलावा दूर-दराज के लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा पा रहे थे। शुक्रवार से जिले में 75 दिन के लिए बूस्टर डोज फ्री लगाने का अभियान शुरू किया गया है।
जिन लोगों को पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। उन सबको बूस्टर डोज लगाई जानी है। अभी तक कोरोनारोधी वैक्सीन और बूस्टर डोज को नौ महीने के अंतराल पर लगाया जाना था। मगर अब इसके अंतराल को कम किया गया है। दूसरी डोज के छह महीने बाद बूस्टर डोज को लगाया जा सकेगा। -डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ