फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On Kisan Diwas, demand was made to capture the tigers roaming outside the forest.

Pilibhit News: किसान दिवस पर जंगल से बाहर घूम रहे बाघों को पकड़ने की रखी मांग

Wed, 17 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
On Kisan Diwas, demand was made to capture the tigers roaming outside the forest.
पीलीभीत। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं को बताया। जंगल से बाहर घूम रहे बाघों को पकड़ने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित हुए किसान दिवस में किसान व संबंधित विभागों के अफसरों ने प्रतिभाग किया। किसानों ने जंगल से बाहर आए बाघ के मुद्दों पर वार्ता कर उन्हें पकड़वाए जाने की मांग की। रमेश चंद्र दद्दा ने बताया कि जिले से साठा धान पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। किसान संचित दीक्षित ने बताया कि सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिन किसान भाइयों को सब्जी के बीजों की बोआई करनी है वह किसान कार्यालय में आकर निशुल्क सब्जियों का बीज प्राप्त कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अफसरों को शीघ्र समस्या समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed