फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip in Chakratirtha and did charity

Pilibhit News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य

Fri, 06 Jun 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip in Chakratirtha and did charity
पीलीभीत। श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर नदियों, तीर्थ और सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया। दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा दशहरा को लेकर शारदा नदी के तट और जहानाबाद क्षेत्र के तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

शक्तिपीठ में हुआ यज्ञ, जगह-जगह प्रसाद वितरण : बीसलपुर। गंगा दशहरा पर मोहल्ला मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। यज्ञ शक्तिपीठ के परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने कराया। गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल पाल यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बड़ा स्थल मंदिर के पास राहगीरों को शरबत बांटा। शरबत बांटने वालों में क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रूमा देवी, छाया देवी, लीला देवी, शालिनी, प्रज्ञा, पूजा और शिल्पी आदि शामिल रहीं। ग्राम बड़ागांव के बड़ाताल पर हुए भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मोहन स्वरूप गंगवार और कमलेश पटेल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। काल सेन मंदिर पर कुछ लोगों ने भंडारा कराया। भंडारा दोपहर में शुरू हो गया और शाम तक चलता रहा। गंगा दशहरा पर कुछ श्रद्धालु गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान करने गए थे। काफी लोगों ने कटना, माला, रपटुआ, खन्नौत आदि नदियों के स्थानीय घाटों पर स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed