{"_id":"5b26eb3b845eda744fd11687698c7c3f","slug":"old-woman-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत
बीसलपुर/बिलसंडा।
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मकसूदापुर निवासी मुनेष कुमार ने बताया कि उनका भांजा गांव मकसूदापुर निवासी अंकित कुमार गुरुवार को बाइक से गांव से बिलसंडा जा रहा था। बाइक पर उनकी मां रामदेवी और विवाहित बहन रामकुमारी भी सवार थीं। रास्ते में गांव घनश्यामपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। पिकअप से कुचलकर 60 वर्षीया रामदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में बाइक चला रहा अंकित और रामकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पिकअप भी सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। मृतका के पुत्र मुनेष कुमार ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसमें पिकअप चालक को अज्ञात बताया गया है और पिकअप के नंबर का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे से मृतका के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन