फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ojasdeep again won silver medal in badminton championship

Pilibhit News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में ओजसदीप ने फिर जीता रजत पदक

Sun, 14 Sep 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ojasdeep again won silver medal in badminton championship
पीलीभीत। सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना के कक्षा 10वीं के छात्र ओजसदीप ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने बरेली मंडल की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग में प्रतिभाग करते हुए प्रदेशीय विद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक बरेली जनपद में आयोजित हुई। फाइनल मुकाबला बरेली और इलाहाबाद टीम के बीच खेला गया, इसमें इलाहाबाद ने बरेली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बरेली टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि ओजसदीप ने पिछली बार भी इसी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था और इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर जनपद और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने ओजसदीप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पर जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed