{"_id":"68bf24b2b67399542d0b75d4","slug":"ojas-deep-made-a-place-in-bareilly-divisions-badminton-team-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143511-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओजस दीप ने बरेली मंडल की बैडमिंटन टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओजस दीप ने बरेली मंडल की बैडमिंटन टीम में बनाई जगह
Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के खिलाड़ी ओजस दीप ने मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के आधार पर बरेली मंडल की टीम में स्थान पाया है। बरेली में नौ सितंबर से शुरू हो रही 69वीं प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ओजस ने पिछले वर्ष भी प्रदेशीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।
ओजस, जिलावासी रतनदीप के बेटे हैं। वह सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना में कक्षा 10 के छात्र हैं। उन्होंने बरेली में आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 17 वर्षीय बालक वर्ग में मंडल की टीम में जगह बनाई है। अब वह प्रदेश में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि ओजस दीप ने पिछले वर्ष भी प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस बार उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उनके पिता ताइक्वांडो के उत्कृष्ट खिलाड़ी रह चुके हैं और नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
मंडलीय टीम में ओजस दीप का चयन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार समेत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।