{"_id":"6797dc49bd2b21574b036cbf","slug":"officials-busy-in-pacifying-the-angry-leader-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129668-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूठे नेता को मनाने में जुटे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूठे नेता को मनाने में जुटे पदाधिकारी
Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। संगठन में जिम्मेदारी न मिलने और बाहर से आने वालों को पद देने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को अब पदाधिकारी मनाने में जुटे हैं।
वहीं, इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने भी उनसे बात की। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह ने पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज कर कहा कि वह वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं।
बावजूद उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर मनोनीत नहीं किया गया है। दूसरी पार्टियों से आने वालों को संगठन में पद दिए जा रहे हैं।
उन्होंने 25 फरवरी तक सुनवाई न होने पर विधानसभा के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी थी। मामला सुर्खियां बनने के बाद पार्टी के कई जिम्मेदार पदाधिकारियों ने शरद पाल से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
उनकी बात संगठन के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस बाबत शरद पाल ने बताया कि वह मामले को लेकर दिल्ली के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के पास गए हैं। उन्हें आश्वासन मिला है, जल्द ही भविष्य में क्या करना है, इसका निर्णय लिया जाएगा।