फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers came out to warn to remove illegal occupation

अवैध कब्जे हटाने के लिए अधिकारी चेतावनी देने निकले, दुकानदारों ने खुद उतारे टिन शेड

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officers came out to warn to remove illegal occupation
ममरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस बल और व्यापारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। एसडीएम ने रविवार को तहसील गेट से लेकर रामलीला ग्राउंड, नहर पुल तक भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के बाजार में व्यापारियों का साथ में लेकर घूम कर दुकानों के सामने नाले के ऊपर व आसपास किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कई दुकानदारों प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही टीन शेड उतारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसीलदार जनार्दन सिंह व नायव तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, सीओ लल्लन सिंह एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष असगर अली, मदन लाल गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों को साथ में लेकर भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के बाजार में अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि नेशनल हाइवे के किनारे बने नाले के उपर या आस पास कोई दुकानदार अतिक्रमण किए हुए हैं।
विज्ञापन

वे शाम चार बजे तक अतिक्रमण हटा लें। दुकानदारों से कहा गया कि सोमवार को अगर अतिक्रमण दिखाई दिया तो अभियान चलेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई सख्त होगी। अभियान लगातार जारी रहेगा। एसडीएम की चेतावनी के बाद कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदारों ने टीनशेड को खुद ही हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed