{"_id":"66b3c11855c945bb050caa64","slug":"officers-and-employees-were-found-missing-again-during-the-raid-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120624-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छापे में फिर नदारद मिले अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छापे में फिर नदारद मिले अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
जल निगम कार्यालय का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट।स्रोत:सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर अफसर लगातार सरकारी कार्यालयों पर छापे मारकर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति देख रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारी समय से आना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण में लोनिवि में अधिशासी अभियंता सहित काफी कर्मी नदारद मिले। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट को जल निगम और एसडीएम सदर को आरईएस में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण आख्या डीएम को भेज दी गई है।
अपर जिला अधिकारी न्यायिक अजीत परेश ने सुबह करीब 10:15 बजे प्रांतीय लोक निर्माण खंड कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान पूरा दफ्तर खाली पड़ा था। मात्र दो या तीन कर्मचारी ही मौजूद थे। उपस्थिति रजिस्टर मांगे जाने पर उनको सिर्फ एक रजिस्टर दिया गया, शेष रजिस्टर नहीं दिए गए।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी। यहां उन्हें अधिशासी, अवर अभियंता और प्रवर अभियंता के अलावा लेखाधिकारी नहीं मिले। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी श्रवण सिंह राना, कृष्ण कुमार, वरिष्ठ सहायक जय कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक रोचक वर्मा, संदीप शर्मा, सुमित कुमार, प्रशांत शर्मा, रूपेश कुमार शुक्ला, कैलाश चंद्र, कनिष्ट सहायक कुमारी अंजलि, मोहित कुमार भी नदारद थे।
विज्ञापन
यहां बारिश के कारण अधिशासी अभियंता का कक्ष टपक रहा था तो अवर अभियंता के कार्यालय का शौचालय गंदा था। उधर, उपजिलाधिकारी सदर देवेंद्र सिंह ने ग्रामीण नियंत्रण सेवाएं कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता करन कुमार ने बताया अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का दो जगह पर चार्ज है।
आज वह बदायूं ऑफिस में हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) उत्तर प्रदेश जल निगम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निगम कार्यालय में अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) मनीष गंगवार उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार रवि, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार, गोपाल सरन गंगवार, त्रिलोक चन्द्र, शान्ति स्वरूप व प्रवीन कुमार अनुपस्थित मिले। निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी गई है।