{"_id":"68b33fe192250052db05426c","slug":"officer-of-safai-karamchari-union-submitted-memorandum-demanding-action-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142908-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। साथी कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने डीएम-एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन सुनगढ़ी पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि थाना अमरिया पुलिस की ओर से घटना के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बताया कि अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत निसरा में राजेंद्र पाल सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। 25 अगस्त को वह गांव में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रधान के पति अपने भतीजे व अन्य दो लोगों के साथ उसके पास पहुंचे। कर्मचारी पर नियम विरुद्ध तरीके से अन्य कार्य करने का दबाव बनाया गया। जब उसने विरोध किया, तो जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले की शिकायत उसी दिन थाना पुलिस से की गई। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस मामले को झूठा बताते हुए टरकाने का काम कर रही है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला संप्रेक्षक माजिद अली, कोषाध्यक्ष दीनानाथ, संगठन मंत्री दिनेश भारती, महामंत्री अजय बाबू सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।