फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Occupation removed from disputed land

Pilibhit News: विवादित जमीन से हटवाया कब्जा

Wed, 01 Jan 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from disputed land
अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव सैगवां नगरिया में चक मार्ग को कब्जा मुक्त कराते तहसीलदार।संवाद
बीसलपुर। एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को देर शाम गांव मनपुरा में पांच हेक्टेयर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया। इस जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर रविवार को अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

जमीन पर पड़ोसी गांव बेनीपुर के कुछ दबंगों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। हर साल वह यहां फसल उगाते थे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने कई बार कब्जा छोड़ने के लिए कहा था लेकिन अतिक्रमणकारियों ने ध्यान नहीं दिया। एसडीएम ने रविवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए राजस्व विभाग की टीम भेजी, नापजोख के दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हाथापाई भी हुई। इसके बाद टीम लौट गई। एसडीएम ने सोमवार की शाम अपनी मौजूदगी में सरकारी जमीन की माप कराई और बाद में अतिक्रमण हटवा दिया। राजस्व टीम ने जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर से पलटवा दी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया गया है और इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चकरोड की जमीन से हटवाया कब्जा
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव सैगवां नगरिया में चकरोड को कब्जामुक्त कराया गया। मामले की शिकायत बीते दिनों ही पुलिस से की गई थी।मंगलवार को तहसीलदार आरआर रमन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच। कब्जे की पुष्टि होने के बाद अभियान चलाकर इसे हटा दिया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed