फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Obscene dance done in the feast, if the video went viral, report filed

दावत में अश्लील डांस कराया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Obscene dance done in the feast, if the video went viral, report filed
बिलसंडा। दावत में अश्लील डांस कराने का वीडियो वायरल होने पर ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अश्लीलता फैलाने और भीड़ एकत्र करके निषेधाज्ञा के उल्लंघन का आरोप है। करेली चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

चार मार्च को बिलासपुर निवासी रहीमुद्दीन के यहां दावत थी। तमाम लोग एकत्र थे। घर बाहर आयोजित कार्यक्रम में लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। आरोप है अश्लील डांस किया गया। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। मामला तब चर्चा का विषय बना जब वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया। थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। करेली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश कुमार जांच के लिए पहुंचे। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो उन्होंने सोमवार को रात बिलसंडा थाने में रहीमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed